ड्राइवर की हत्या कर लाश यमुना में फेंकी, घर से 50 कदम दूर मिला खून के निशान एवं नेकबैंड ।

औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कला गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी,प्रयागराज ।
 
औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कला गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।35 वर्षीय प्राइवेट ड्राइवर धीरज उर्फ ढल्लू निषाद की शराब पार्टी के बाद हत्या कर शव यमुना में फेंक दिया गया। सोमवार की देर शाम उसका शव नैनी यमुना पुल के नीचे नदी में उतराता मिला।
 
पुल के नीचे रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त धीरज निषाद के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम मर्चरी भेज दिया है।
 
 
 मृतक की मां बेला देवी ने थाने में ससुराल पक्ष के चाचा रज्जन, सज्जन और सोनू व अन्य के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में जांच- पड़ताल कर रही है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कला गांव के रहने वाले करम चंद्र निषाद खेती किसानी का काम करते हैं। उनके दो बेटों में बड़ा बेटा धीरज निषाद उर्फ ढल्लू और छोटा बेटा समीर निषाद है। मां का नाम बेला देवी है। धीरज प्राइवेट गाड़ी चलाता था। उसकी पत्नी सुनीता ससुराल में ही रहती है। बताते हैं, कि धीरज निषाद ने 8 साल पहले गांव की रहने वाली सुनीता से प्रेम विवाह किया था, जिसका विरोध सुनीता के चाचा रज्जन और सज्जन कर रहे थे। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। धीरज के दो बेटे हैं।पिता करम चंद ने बताया, कि रविवार की रात मैं तकरीबन 8:30 बजे धीरज घर से निकला था, उसका ससुराल भी सामने ही है। ससुराल के पीछे खाली पड़े प्लाट में वह चार लोगों के साथ बैठकर शराब की पार्टी कर रहा था।
 
रात में छोटा भाई समीर निषाद खेत की तरफ जाते वक्त देखा, तो सभी शराब पी रहे थे। शराब पीने वालों में सनी और चार अन्य लोग शामिल थे। इसके बाद समीर वापस लौट आया। उसके बाद धीरज वापस नहीं आया। उसकी काफी तलाश की गई, परंतु कहीं पता नहीं चला।
घर से लापता धीरज के घर से 50 कदम की दूरी पर खाली प्लाट में जमीन पर खून उसका नेकबैंड और शराब की बोतलें मिली। जिसके बाद घरवालों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
 
घरवालों ने नेकबैंड की पहचान की और बताया, कि वह धीरज का है। घटना को लेकर पुलिस कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला।
 
युवक के  सोमवार की शाम को उसकी लाश पुल के नीचे पानी में मिली है। घटना में मां की तहरीर पर पुलिस मामले में जांच- पड़ताल कर रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments