जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना बेवाना में सुनीं जनसमस्याएं

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश

अम्बेडकरनगर।

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने थाना बेवाना में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह के साथ जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी प्रकरणों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से ध्यान में रखते हुए निर्धारित समयसीमा में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

IMG-20261024-WA0078

महिलाओं  व बालिकाओं को किया जागरूक Read More महिलाओं  व बालिकाओं को किया जागरूक

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए।

स्कूल वैन की चपेट में आने से आठ वर्षीय छात्रा की मौत परिवार में मचा कोहराम Read More स्कूल वैन की चपेट में आने से आठ वर्षीय छात्रा की मौत परिवार में मचा कोहराम

इस अवसर पर तहसीलदार अकबरपुर दिव्या भारती वर्मा सहित राजस्व एवं एवं पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पॉक्सो एक्ट के मामले में अभियुक्त को 20 साल की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना Read More पॉक्सो एक्ट के मामले में अभियुक्त को 20 साल की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

Post Comments

Comments