जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की समीक्षा बैठक

जिन मतदेय स्थलों के भवन पुराने हैं लेकिन जर्जर नहीं हैं और मतदाताओं को 2 किमी से अधिक दूरी नहीं चलनी पड़ती, उनकी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

शादाब अली  Picture
Published On

शादाब अली-पूरनपुर (पीलीभीत) 
 
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय तथा राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, पुनरीक्षण, पुनर्गठन एवं नए मतदेय स्थल स्थापित किए जाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक गांधी सभागार में आयोजित की गई। आयोजित बैठक में ​कहा गया कि ऐसे मतदेय स्थलों को चिन्हित किया जा रहा है जो मुख्य गाँव या बस्ती से 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित हैं। इन्हें मतदाताओं की सुविधा हेतु उसी क्षेत्र के निकटतम व सुविधाजनक शासकीय भवन में स्थानांतरित किया जाएगा।
 
जिन मतदेय स्थलों के भवन पुराने हैं लेकिन जर्जर नहीं हैं और मतदाताओं को 2 किमी से अधिक दूरी नहीं चलनी पड़ती, उनकी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। अत्यधिक पुराने व जर्जर भवनों के स्थान पर स्थायी व सुरक्षित भवनों का चयन प्राथमिकता पर किया जाएगा। बैठक में उन्होंने कहा कि ​राजनैतिक दलों से प्राप्त सभी दावों, सुझावों एवं आपत्तियों का पारदर्शी निस्तारण किया जाएगा। ​स्वीकृत एवं अस्वीकृत किए गए सभी प्रस्तावों का कारण सहित विवरण तैयार कर संबंधित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाएगा। आलेख सूची को जिला निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा ताकि आम जनता भी अपने सुझाव व शिकायतें दर्ज करा सके।  
 
​भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार मतदेय स्थलों के सम्भाजन की समस्त कार्यवाही को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा। समय-सीमा में किसी भी प्रकार का विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार जनपद की चारों विधानसभाओं में 1662 मतदेय स्थल एवं 967 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप निर्वाचन सम्बंधी सभी मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।​बैठक में अपर जिलाधिकारी वि./रा., समस्त उपजिलाधिकारी सहित समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें