अनपरा तापीय परियोजना में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, रावण दहन के साथ दिया बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश

अनपरा तापीय परियोजना में रावण दहन और भव्य आतिशबाजी, उमड़ा जनसैलाब

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

अनपरा/सोनभद्र-

अनपरा तापीय परियोजना की अनपरा कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रावण दहन एवं भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरा परिसर उत्सव के माहौल से सराबोर रहा।

IMG-20261021-WA0025

उ.प्र. राज्य कर्मियों की पुस्तकों पर एक-एक लाख रूपये के पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र  आमंत्रित  Read More उ.प्र. राज्य कर्मियों की पुस्तकों पर एक-एक लाख रूपये के पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र  आमंत्रित 

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे से आयोजित भव्य मेले के साथ हुआ। इसके बाद रात आठ बजे रावण दहन का आयोजन किया गया। रावण के पुतले के दहन के साथ ही लोगों ने बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। भव्य आतिशबाजी ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया।

सदाशिव मंदिर में साक्षात देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन Read More सदाशिव मंदिर में साक्षात देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन

IMG-20261021-WA0028

शिवद्वार धाम में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भव्य स्वागत, गणेश विश्वकर्मा की टीम ने माल्यार्पण कर किया अभिनंदन Read More शिवद्वार धाम में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भव्य स्वागत, गणेश विश्वकर्मा की टीम ने माल्यार्पण कर किया अभिनंदन

दशहरा महोत्सव के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और मर्यादा के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी गई। साथ ही अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग कर श्रेष्ठ समाज के निर्माण का संकल्प लेने का संदेश दिया गया।

IMG-20261021-WA0032

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार कटियार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ई. सोमनाथ मिश्रा, ई. प्रशान्त त्रिपाठी, ई. चन्द्र प्रकाश, ई. डी.के. सिंह, ई. निशीथ शर्मा तथा सीआईएसएफ के कमांडेंट नितीश कुमार तोमर सहित परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

दशहरा महोत्सव का आयोजन श्री रामलीला समिति, अनपरा तापीय परियोजना, अनपरा कॉलोनी, अनपरा, सोनभद्र के तत्वावधान में किया गया। आयोजन ने लोगों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने का संदेश दिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें