चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के 37.650 टन कोयला बरामद
01 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस द्वारा चोरी के 37.650 टन कोयले से लदा ट्रक संख्या UP63 BT 0135 बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 19.10.2026 को समय 23:41 बजे थाना चोपन पुलिस द्वारा प्रीतनगर चौकी के सामने, कस्बा चोपन, जनपद सोनभद्र के पास से बिना वैध कागजात के कोयले का परिवहन करते हुए ट्रक वाहन को बरामद किया गया। मौके से अभियुक्त राजीव कुमार भारती पुत्र बिग्गन राम, निवासी झारोकला, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 0402/2026, धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर, विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।
Read More बैरिस्टर राम आधार पाण्डेय चौक का हुआ अनावरण, पुण्यतिथि पर प्रयाग के पुरोधा को किया गया नमनगिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंप्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, चोपन,उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी डाला,उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव,हे0का0 रिजवान शाह, हे0का0 अजय यादव, हे0का0 वीरेन्द्र सरोज, का0 मंटू सिंह, का0 अमर कुमार वर्मा, का0 राहुल यादव शामिल रहे ।


Comments