राजनीति
ग्राम पंचायत कोठी धौकल सिंह में विकास कार्य अधूरे, पांच वर्षों में भी नहीं हुआ काम पूरा
स्ट्रीट लाइट के नाम पर लाखों रुपए हुआ है भुगतान जमीनी हकीकत कुछ भी नहीं
मेंटेनेंस और रिपेयरिंग के नाम पर भुगतान किए जाने का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल; जांच की मांग
मीरजापुर।
मीरजापुर। हलिया विकासखंड के ग्राम पंचायत कोठी धौकल सिंह में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में पिछले पांच वर्षों से लेकर आज तक कई विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। सरकार की ओर से गांव के विकास के लिए संचालित योजनाओं के बावजूद धरातल पर कार्यों के पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
वही ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट के नाम पर लाखों का भुगतान किया गया है जमीनी हकीकत कुछ भी नहीं बया कर रही है ग्रामीणों ने बताया कि जितना भुगतान निकाला गया है उसमें से 30 परसेंट भी कार्य नहीं हुआ है ।
Read More ग्राम पंचायत दिघुली में पानी सप्लाई और मरम्मत के नाम पर लाखों के भुगतान का आरोप, जांच की मांग
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को पूरा कराने के बजाय कई वर्षों से मेंटेनेंस और रिपेयरिंग के नाम पर भुगतान किए जाने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि पांच वर्षों के दौरान कराए गए कार्यों और उनके नाम पर हुए खर्च का सही तरीके से सत्यापन कराया जाए, तो कई मामलों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि के उपयोग पर भी सवाल उठाए हैं और धन के बंदरबांट की आशंका जताई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि ग्राम पंचायत में नियमित रूप से विकास कार्य कराए गए और मरम्मत के नाम पर भुगतान हुआ, तो संबंधित कार्यों की वर्तमान स्थिति की जांच होनी चाहिए। जिन कार्यों के लिए धनराशि खर्च की गई है, उनका मौके पर सत्यापन कराकर भुगतान से संबंधित अभिलेखों का मिलान कराया जाना आवश्यक है।
जांच के बाद स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम पंचायत कोठी धौकल सिंह में पिछले पांच वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों, मेंटेनेंस और रिपेयरिंग के नाम पर किए गए भुगतान की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही अधूरे कार्यों को चिह्नित कर उन्हें पूरा कराने तथा सरकारी धन के उपयोग का सत्यापन करने की मांग की गई है।


Comments