मुंबई के जतिन निगम की गायकी पर झूमे हजारों दर्शक

इंडियन आइडल फेम जतिन निगम और दृष्टिबाधित गायक जय किशन ने बांधा समां, महाप्रबंधक हेमेश वार्ष्णेय ने भी गीत प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर / सोनभद्र -

19 अक्टूबर  सोमवार की रात एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में मुंबई से आए निगम ब्रदर्स ने अपनी शानदार गायकी से ऐसा समां बांधा कि हजारों दर्शक और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। इंडियन आइडल सीजन 11 के गायक जतिन निगम एवं दृष्टिबाधित गायक जय किशन की सुरीली प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय एवं उनकी पत्नी कीर्ति वार्ष्णेय तथा मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोईपाई ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में निगम ब्रदर्स की शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए। इस दौरान महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय ने किशोर कुमार का लोकप्रिय गीत लेना होगा जनम हमें कई-कई बार प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।

IMG-20261020-WA0078

टूण्डला के सुभाष चौराहे पर स्थापित होगी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा, भूमि पूजन संपन्न Read More टूण्डला के सुभाष चौराहे पर स्थापित होगी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा, भूमि पूजन संपन्न

इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, ब्रजेश कुमार यादव, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, मानव संसाधन विभाग के रोशन कुमार तथा मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी सहित एनटीपीसी के अनेक अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बीस अक्टूबर की शाम बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में सोनशक्ति स्टेडियम में रावण,कुंभकरण एवं मेघनाद का पुतला दहन किया जाएगा जिसमें बेहतरीन आतिशबाज़ी की भी व्यवस्था की गई है।

जीआरपी ने कोडिन कफ सिरप के साथ तस्कर को दबोचा,64 शीशियां बरामद Read More जीआरपी ने कोडिन कफ सिरप के साथ तस्कर को दबोचा,64 शीशियां बरामद

कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएमएस के महामंत्री एस.एन. पाठक, मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन,अनिल त्रिपाठी, संजय कुमार, उदय उपाध्याय, विजय गुप्ता, रिंकेश उपाध्याय, भीष्म सिंह, सूरज प्रजापति सहित अनेकानेक कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में टाउनशिप के सुरक्षा कर्मियों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा बीजपुर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने किया।

नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने आयोजित किया फलाहार कार्यक्रम, मां दुर्गा से नगर की खुशहाली की कामना Read More नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने आयोजित किया फलाहार कार्यक्रम, मां दुर्गा से नगर की खुशहाली की कामना

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें