सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: कार-टेंपो की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, 12 घायल

नधिरा मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा, विजयदशमी मेले में जा रहे थे टेंपो सवार; घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बभनी/ सोनभद्र -

रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, टेंपो धरती डांड़ से सवारियों को लेकर किरविल में आयोजित विजयदशमी मेले में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान नधिरा मोड़ के समीप सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार वाराणसी से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिद्धार्थनगर में दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे 3 युवकों की अज्ञात वाहन की ठोकर से दर्दनाक मौत Read More सिद्धार्थनगर में दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे 3 युवकों की अज्ञात वाहन की ठोकर से दर्दनाक मौत

हादसे की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए बभनी और म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर हालत वाले मरीजों को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।

घाटमपुर में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत,दो युवक गंभीर घायल Read More घाटमपुर में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत,दो युवक गंभीर घायल

बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंजली पत्नी राजेश खरवार (35), निवासी नधिरा टोला, सुनील गुप्ता पुत्र भोलानाथ (25), निवासी धरती डांड़, तथा राजकुमारी पत्नी उदय खरवार (23), निवासी नधिरा पूर्वी टोला समेत अन्य घायलों का उपचार किया गया।

डीजल लेकर घर लौट रहे युवक को हॉकी-डंडों से पीटा, हाथ टूटा Read More डीजल लेकर घर लौट रहे युवक को हॉकी-डंडों से पीटा, हाथ टूटा

वहीं, म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नधिरा निवासी 12 वर्षीय अंकुश पुत्र रामकुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे व्यक्ति की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

बच्चों और महिलाओं समेत 12 लोग घायल

हादसे में 10 वर्षीय लवकुश, दो वर्षीय छोटी, 28 वर्षीय मंजू, शिवांश, 60 वर्षीय फूलमती, 28 वर्षीय पूजा, सात वर्षीय पूर्णिमा, पांच वर्षीय आकृति, पांच वर्षीय अयांश, सात वर्षीय उषा, 37 वर्षीय हीनकुंवर और 45 वर्षीय पानमति समेत कुल 12 लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का जिला अस्पताल लोढ़ी में उपचार जारी है।

परिजनों में मचा कोहराम

दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान: 20 अक्टूबर 2026 को बभनी थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु और 12 लोगों के घायल होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने जानकारी दी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें