विसर्जन स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, हुड़दंगियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई

प्रत्येक प्रतिमा के साथ तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी, नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों का होगा चालान... सी पी पांडेय

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/ब्रिजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार गोरखपुर 20 अक्टूबर
विजयादशमी पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रत्येक प्रतिमा के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे, जो प्रतिमा के साथ विसर्जन स्थल तक जाएंगे। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है।

थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि डीजे संचालकों को शासनादेश और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ही डीजे बजाने की सख्त हिदायत दी गई है। दूसरे जनपदों से आने वाले डीजे की सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालकों के खिलाफ चालान समेत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बीती रात मेले के दौरान कुछ लोगों ने हुड़दंग मचाकर अव्यवस्था फैलाने का प्रयास किया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब सात हुड़दंगियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। इसके अलावा, मेले के दौरान अराजकता फैलाने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

शबरी प्रसंग, हनुमान राम मिलन का मंचन Read More शबरी प्रसंग, हनुमान राम मिलन का मंचन

ऐसे लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी लोग आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। किसी भी व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन करने, माहौल बिगाड़ने या शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और विजयादशमी का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव एवं उल्लास के साथ मनाने की अपील किया।

उसका बाजार के रामलीला में  बाली वध एवं सुग्रीव मित्रता का हुआ सजीव मंचन Read More उसका बाजार के रामलीला में  बाली वध एवं सुग्रीव मित्रता का हुआ सजीव मंचन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार