डीजल लेकर घर लौट रहे युवक को हॉकी-डंडों से पीटा, हाथ टूटा
सीओ सुजीत राय ने बताया कि मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
लालगंज (रायबरेली)। पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बाइक से घर लौट रहे युवक को बदई का पुरवा गांव के पास दो युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए हॉकी और डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में युवक का दायां हाथ टूट गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे तिवारी मजरे अटौरा बुजुर्ग गांव निवासी विमल पुत्र रामसेवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह मधुकरपुर स्थित पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बदई का पुरवा गांव के पास ठाकुराईन खेड़ा गांव निवासी अमन यादव और लालजी का पुरवा मजरे सुल्तानपुर खेड़ा निवासी अभिनव ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। सीओ सुजीत राय ने बताया कि मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
#BreakingNews #LawAndOrder #PoliceInvestigation #CrimeNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #RaebareliNews #रायबरेलीसमाचार #पुलिसकार्रवाई #LalganjNews #CrimeReport #LatestNews #FIRRegistered #लालगंज #मारपीट #AssaultCase #युवकपरहमला #हॉकीडंडोंसेपिटाई #हाथटूटा #गुरबक्शगंज #मारपीटकामामला #आपराधिकसमाचार #Gurbakshganj #AttackOnYouth


Comments