आशा कार्यकर्ती के मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर कोन पुलिस ने लिया रिमाण्ड पर, घटना में प्रयुक्त चिकित्सकीय उपकरण बरामद

चर्चित कांड- ग्लोबल हॉस्पिटल कोन में प्रसूता के मौत के मामले में अभियुक्त को भेजा जिला कारागार

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

 दिनांक 30.05.2026 को थाना कोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 104/2026 धारा 105, 318(4), 3/5, 61(2)(क), 223 बीएनएस एवं धारा 34 एनएमसी एक्ट से संबंधित ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त डॉ. नसीम अहमद पुत्र सरफुद्दीन, निवासी ग्राम खरौंधी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के न्यायालय में हाजिर होने के उपरांत न्यायालय सीजेएम सोनभद्र से प्राप्त कस्टडी रिमाण्ड के आदेश पर जिला कारागार घुरमा से लाया गया।

जिलाधिकारी ने कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर Read More जिलाधिकारी ने कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर

बुधवार दिनांक 14.10.2026 को कोन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर ग्लोबल हॉस्पिटल, कस्बा कोन स्थित घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त ऐलिस, मस्किटो, नीडल होल्डर, सीजर, ब्लेड होल्डर एवं चिमटी नियमानुसार बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त को पुनः जिला कारागार घुरमा दाखिल करने हेतु रवाना किया गया।

मानस रामलीला में मुनि आगमन, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन Read More मानस रामलीला में मुनि आगमन, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास—

डीएम ने देवली गांव पहुंचकर जानी ग्रामीणों की समस्याएं Read More डीएम ने देवली गांव पहुंचकर जानी ग्रामीणों की समस्याएं

मु0अ0सं0 246/2025, धारा 105, 61(2), 351(2) बीएनएस, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 104/2026, धारा 105, 318(4), 3/5, 61(2)(क), 223 बीएनएस एवं धारा 34 एनएमसी एक्ट, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्रा कोन , उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, चौकी चकरिया, थाना कोन,हे0का0 राम प्रवेश कुशवाहा, हे0का0 सर्वेश यादव शामिल रहे ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार