अनंत सिंह ने मसौढ़ी के कई गांवों का किया दौरा, अपने करीबी प्रत्याशी  अनुज सिंह के समर्थन में जुटाया जनसमर्थन

जोड़-तोड़' की राजनीति और मतदान की अपील

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

​मसौढ़ी अनुमंडल के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में आज पूर्व विधायक अनंत सिंह ने तूफानी दौरा किया। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कई प्रमुख गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों और अपने समर्थकों से सीधा संवाद स्थापित किया।.दौरे की शुरुआत बेलदारी  चक देवकली से हुई, जिसके बाद अनंत सिंह का काफिला बीर, पभेडी मोड़, धनरूआ, साई  मसौढी और नदवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पहुंचा। इन सभी स्थानों पर उनके समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

​'जोड़-तोड़' की राजनीति और मतदान की अपील

गांवों में आयोजित बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान अनंत सिंह पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आए। उन्होंने राजनीतिक रणनीतियों पर जोर देते हुए अपने समर्थकों को एकजुट होने का संदेश दिया। अनंत सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी अनुज सिंह के पक्ष में माहौल बनाते हुए ग्रामीणों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित जनता से कहा कि आने वाले चुनाव में एकजुट होकर सही प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालें ताकि क्षेत्र के विकास और समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके। ​समर्थकों में भारी उत्सास ​अनंत सिंह के इस दौरे को लेकर मसौढ़ी अनुमंडल के राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और उनके समर्थन में नारेबाजी की गई। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस दौरे के बाद क्षेत्र में चुनावी समीकरण अनुज सिंह के पक्ष में काफी मजबूत हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें