घाटमपुर में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत,दो युवक गंभीर घायल
हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई,
कानपुर ग्रामीण। घाटमपुर कानपुर सागर हाइवे पर स्थित पतारा क़स्बे की पानी की टंकी के पास बीती रात दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई,, हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,, घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई,, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतारा पहुंचाया,, यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो दोनों की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया,, आपको बताते चलें कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव निवासी अभिषेक 30 वर्ष दोपहर बाइक से बुखार की दवा लेने कानपुर गए थे,,
देर रात वह दवा लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी वह कानपुर सागर हाइवे पर स्थित पतारा क़स्बे की पानी की टंकी के पास पहुंचे ही थे,, कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने सामने भिड़ंत हो गई,, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए,, हादसे में दूसरी बाइक चला रहे क्रपालपुर गांव निवासी 20 वर्ष रिंकल पुत्र पुत्तन भी गंभीर रूप से घायल हो गए,, हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई,,
राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी,,,, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए पतारा क़स्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,, यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया,,हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है,, घाटमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी,, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हैं,, तहरीर मिलने के आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#UPNews #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशसमाचार #KanpurNews #कानपुरसमाचार #UttarPradeshNews #पुलिसकार्रवाई #RoadSafety #AccidentNews #RoadAccident #सड़कहादसा #सड़कदुर्घटना #घाटमपुर #घाटमपुरपुलिस #GhatampurNews #KanpurRural #गंभीरघायल #BikeAccident #LatestHindiNews #कानपुरन्यूज #बाइकदुर्घटना #KanpurSagarHighway #पतारान्यूज #दोयुवकघायल #अस्पताल #EmergencyNews


Comments