नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने आयोजित किया फलाहार कार्यक्रम, मां दुर्गा से नगर की खुशहाली की कामना
नवरात्रि पर्व पर श्रद्धा और भक्ति के बीच जुटे हजारों श्रद्धालु, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महत्व पर दिया जोर
पडरौना, कुशीनगर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल की ओर से फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना कर नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम के माध्यम से मां भगवती के प्रति श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करते हुए नवरात्रि पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगरवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह शक्ति की उपासना के साथ आत्मसंयम, श्रद्धा, सकारात्मकता और सेवा भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हमें साहस, धैर्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं। धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं।
नपाध्यक्ष ने मां भगवती से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का वास हो। कार्यक्रम के समापन पर नगर पडरौना सहित पूरे क्षेत्र के लोगों की खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की गई। इस दौरान अरविन्द कुशवाहा, सुनील चौहान, संजय साहा, ब्रजेश शर्मा, अमित तिवारी, नीरज मिश्र, अनिल पाण्डेय, रामेश्वर चौरसिया, दीनदयाल मद्धेशिया, पप्पू चौरसिया, अभय मारोदिया, अशोक जायसवाल, भोला साहा, आकाश वर्मा, राजेश जायसवाल, संतोष चौहान, सचिन साहा, राजेश कुशवाहा, सचिन केसरी, पिंटू साह, केदार मद्धेशिया, मुरारी पटेल, अनिल मौर्य, सोनू शर्मा, भास्कर शर्मा, सनी मिश्र, संतोष जायसवाल और अभय सिंह समेत हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Comments