मतदेय स्थलों के आलेख्य का प्रकाशन, सुझाव एवं आपत्तियां 25.10.2026 तक आमंत्रित
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 400-घोरावल, 401-रॉबर्ट्सगंज, 402-ओबरा (अ०ज०जा०) एवं 403-दुद्धी (अ०ज०जा०) के मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 19.10.2026 को कर दिया गया ।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-
जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या 936/सी0ई0ओ0-2-01/2-2026, दिनांक 16.10.2026 में दिए गए निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 400-घोरावल, 401-रॉबर्ट्सगंज, 402-ओबरा (अ०ज०जा०) एवं 403-दुद्धी (अ०ज०जा०) के मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 19.10.2026 को कर दिया गया है। उक्त आलेख्य जिला सोनभद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई सुझाव अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वह अपना सुझाव/आपत्ति लिखित रूप में दिनांक 25.10.2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय, सोनभद्र में उपलब्ध करा सकता है।


Comments