सजेती क्षेत्र के सिधौल में नवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता

कानपुर ग्रामीण।

 
घाटमपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत   नवरात्रि के पावन अवसर पर सजेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिधौल गांव में मातारानी के आशीर्वाद से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, धार्मिक आस्था और सेवा भाव से आयोजित भंडारे में ग्रामीणों एवं निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड के कर्मचारी एवं मजदूरों और जनजीवन मिशन के कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक पूड़ी,सब्जी,खीर,का प्रसाद वितरित किया गया,, मातारानी के जयकारों और भक्ति मय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सुख सम्रद्धि की कामना की,,, आयोजन के दौरान माता रानी का विधि विधान से भोग अर्पित किया गया,, इसके बाद ग्रामीणों को प्रसाद वितरित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया गया नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस भंडारे ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूत किया, भंडारे में के के शुक्ला,पूची गुप्ता,बलराम गुप्ता,श्याम जी मिश्रा, संजय मिश्रा, शिवाकांत वर्मा, पूजा मिश्रा, बंटी वर्मा,महेश यादव, ओमप्रकाश वर्मा, सहित आदि सहयोगियों ने अपनी सहभागिता निभाई,, आयोजकों का उद्देश्य माता रानी की क्रपा से जनसेवा करना और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ प्राप्त करना रहा,, आज मंगलवार को होगा मां भगवती की प्रतिमा का धूमधाम से से विसर्जन,, प्रतिमा पंडाल में नवरात्र के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय सजेती पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही,बराबर गश्त करते रहे, जिसमें हम ग्रामीणों ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें