उपासना मरांडी की पहल पर बासेतकुण्डी के लतार टोला में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर

बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी, उपासना मरांडी के प्रति जताया आभार

Abhinav Shukla Picture
Published On

पाकुड़िया, पाकुड़, झारखंड:- जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके त्वरित समाधान की दिशा में झामुमो केंद्रीय समिति की सदस्य उपासना मरांडी की पहल पर पाकुड़िया प्रखंड के बासेतकुण्डी गांव स्थित लतार टोला में 12 अक्टूबर को 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया।
 
जानकारी के अनुसार, टोले का पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से विद्यार्थियों के पठन-पाठन के साथ-साथ ग्रामीणों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। मोबाइल चार्ज करने और इन्वर्टर चलाने जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में भी कठिनाई हो रही थी।
 
समस्या से परेशान ग्रामीणों ने उपासना मरांडी को आवेदन देकर नया ट्रांसफार्मर लगवाने का अनुरोध किया। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और जल्द समाधान के लिए पहल की। उनके प्रयास से 12 अक्टूबर को लतार टोला में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।
 
नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
इस अवसर पर उपासना मरांडी ने कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव पहल जारी रहेगी।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें