सिलापथार में अर्धशतक के  से अधिक पूजा मंडपों में शारदीय दुर्गोत्सव का आयोजन

पूजा मंडपों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ-साथ भव्य रोशनी की भी व्यवस्था की गई है।

हर्षिता यादव  Picture
Published On

असम धेमाजी। आज नवरात्रि की महा सप्तमी है। राज्य के अन्य हिस्सों की तरह सिलापथार में भी दुर्गा पूजा को लेकर व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है। सिलापथार नगर क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में इस वर्ष लगभग आधा सैकड़ा से अधिक मंडपों में शारदीय दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है।
 
सिलापथार में अर्धशतक के  से अधिक पूजा मंडपों में शारदीय दुर्गोत्सव का आयोजन
 
महाषष्ठी के दिन बिल्व बोधन के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को मंडपों में स्थापित करने से लेकर मंडपों को अंतिम रूप देने तक, श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए आयोजकों ने विशेष तैयारियां की हैं। पूजा मंडपों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ-साथ भव्य रोशनी की भी व्यवस्था की गई है।
 
सिलापथार में अर्धशतक के  से अधिक पूजा मंडपों में शारदीय दुर्गोत्सव का आयोजन
 
सिलापथार नगर क्षेत्र में गोल्डन क्लब दुर्गा पूजा आयोजन समिति के अलावा बारोवारी, अमृतपुर, सार्वजनिक ऐतिहासिक श्री श्री कालीबाड़ी मंदिर, स्टेशन रोड, बामगांव, जोनाई तिनियाली, नतुन गांव, महिला संघ, आदर्श क्लब, रामकृष्ण मिशन, नवज्योति युवा संघ और सोसाइटी में भी शारदीय दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया है।
 
इसी तरह कुलामुवा, एमईएस, आर्ने, सिलागांव, नंबर 2 सिलागांव, मिसिंगपुर, फूलबारी, भैरवपुर, दक्षिण भैरवपुर, शिवनगर, देउबरिया बाजार, माजरबाड़ी, डिमौ और सिलासुति आई थान में भी हर वर्ष की तरह इस बार शारदीय दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है।
 
वहीं, दुर्गा पूजा के मद्देनजर बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। लोग मिठाइयों के साथ-साथ पूजा से जुड़ी अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
 
इधर, सिलापथार सार्वजनिक श्री श्री गोल्डन क्लब दुर्गा पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी लोगों से मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने, सनातन हिंदू धर्म की आध्यात्मिक परंपराओं को बनाए रखने तथा शांति और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा का आनंद लेने की अपील की है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें