डीएम ने देवली गांव पहुंचकर जानी ग्रामीणों की समस्याएं
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बच्चों के टीकाकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय शिकायतकर्ता की शिकायत पर ग्राम देवली (फूलपुर) पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित प्रकरण की जांच की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर गांव में स्वास्थ्य एवं आवागमन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बच्चों के टीकाकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
ग्रामीणों द्वारा बच्चों का टीकाकरण न होने की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में बच्चों का टीकाकरण अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने गांव में सड़क की स्थिति का भी निरीक्षण किया। सड़क के जर्जर होने पर उन्होंने लीलापुर से सण्डवा चंद्रिका तक सड़क की मरम्मत कराने के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए।
#UPGovernment #HindiNews #जिलाधिकारी #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PratapgarhNews #प्रतापगढ़समाचार #ग्रामीणविकास #RoadRepair #स्वास्थ्यसेवा #HealthServices #GovernmentSchemes #जनसमस्याओंकानिस्तारण #सड़कमरम्मत #ग्रामीणसमस्याएं #DMAbhishekPandey #DevliVillage #देवलीगांव #VillageInspection #ChildVaccination #बच्चोंकाटीकाकरण #PWDDepartment #Phoolpur #Lilapur #SandwaChandrika


Comments