बिस्कोहर में रिफॉर्म उत्सव किसान गोष्ठी का आयोजन : नैनो उर्वरकों से खेती की लागत घटाने पर जोर, खाद प्रबंधन की जानकारी दी
नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 15 विश्वनाथ नगर में मंगलवार को संजय सिंह के दुकान के सामने इफको की ओर से नैनो उर्वरक आधारित किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 15 विश्वनाथ नगर में मंगलवार को संजय सिंह के दुकान के सामने इफको की ओर से नैनो उर्वरक आधारित किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को इफको के उत्पादों और कृषि में नैनो उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गोरखपुर के नैनो सागरिका एरिया मैनेजर कौशिक पांडेय और भनवापुर के योगेंद्र कुमार चौधरी ने गोष्ठी का शुभारंभ किया।
कौशिक पांडेय ने किसानों को इफको के बारे में जानकारी देते हुए कृषि में उर्वरकों के उचित उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में क्षेत्र के किसान सुधीर तिवारी, कृषक सेवा केंद्र संजय सिंह, आई एफ एफ बी सी कृषक सेवा केंद्र सचिदानंद उपाध्याय,मोना पांडेय, गोपाल सिंह, त्रियुगीनारायण चौधरी, बाल गोविंद चौधरी, मो. शमा, देवेंद्र प्रताप सिंह, दद्दन पाण्डेय, सुरेश कुमार त्रिपाठी,सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
#सिद्धार्थनगर #AgricultureNews #RuralDevelopment #SwatantraPrabhat #SiddharthnagarNews #बिस्कोहर #SustainableAgriculture #IndianAgriculture #FarmersWelfare #AgricultureDevelopment #ModernFarming #IFFCO \#BiskoharNews #NanoFertilizers #FarmerSeminar #FarmersMeet #NanoUrea #NanoFertilizerAwareness #KisanGoshthi #KaushikPandey #YogendraKumarChaudhary #FertilizerAwareness #UPFarmers #किसानगोष्ठी #नैनोउर्वरक


Comments