एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी शिवानी ने परखी व्यवस्था
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के बर्डपुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय काशीपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को कक्षा 6 की छात्रा कुमारी शिवानी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। छोटे से इस प्रयोग ने विद्यालय में उत्साह का वातावरण बना दिया।
अपने नए बढ़ाना प्रधानाध्यापक से मिलकर बच्चे भी काफी खुश थे। प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी संभालते हुए शिवानी ने विद्यालय में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही उसने नियमित शिक्षण कार्य को और प्रभावी बनाने की बात कही। कक्षा-कक्षाओं में उचित व्यवस्था पर भी उसने जोर दिया। विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने शिवानी के सुझावों की सराहना की और कहा कि बच्चों से सीखने योग्य बहुत कुछ है। इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस दौरान प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज, नागेंद्र विजय लक्ष्मी यादव आदि मौजूद रहीं।
#सिद्धार्थनगर #SwatantraPrabhat #EducationNews #SchoolNews #WomenEmpowerment #शिक्षासमाचार #MissionShakti #मिशनशक्ति #विद्यालयसमाचार #UPEducation #GirlsEmpowerment #SchoolCleanliness #GirlChildEducation #LeadershipSkills #BardpurBlock #CompositeSchool #KashipurSchool #StudentLeadership \#SiddharthnagarNews #OneDayHeadmistress #MissionShaktiCampaign #बालिकासशक्तिकरण #Shivani #StudentConfidence #छात्रनेतृत्व


Comments