दिल्ली में अवैध पार्किंग से आपातकालीन वाहन के लिए नहीं बचता रास्ता
ओखला औधोगिक क्षेत्र में फ़ैक्ट्री की बैक गली में अवैध पार्किंग से आपातकालीन वाहन के लिए रास्ता नहीं बचता है
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के ओखला औधोगिक इलाके में फैक्ट्री की बैक गली, सड़क और फुटपाथ पर अवैध पार्किंग की वजह से आपातकालीन वाहन के लिए भी रास्ता नहीं मिल रहा है। इसके अलावा अतिक्रमण ने पैदल चलने से लेकर आपातकालीन सेवाओं तक की राह मुश्किल कर दी है।गौरतलब है कि दिल्ली में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में कई घरों, बाज़ारों और फैक्ट्री में भीषण आग लगने से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है, इसके बाद भी एशिया की सबसे बड़े ओखला औधोगिक क्षेत्र के हालात काफी चिंताजनक है। यहाँ आपातकालीन स्थिति में दमकल की गाड़ी के आने-जाने का रास्ता ही नहीं बचा है।
एक ओर फुटपाथ और सड़कों पर रेहड़ी-पटरी वालों का कब्ज़ा तो वहीँ दूसरी ओर नो पार्किंग एरिया और फैक्ट्री की बैक गली (आपात स्थिति में उपयोग करने के लिए) में खड़े सैकड़ों वाहन और अतिक्रमण ने पूरे क्षेत्र को इस कदर जकड़ लिया है कि आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड अंदर तक पहुंच ही नहीं पाएगी।बता दें कि ओखला औधोगिक क्षेत्र एफ ब्लॉक मारुति सर्विस मास्टर से ई ब्लॉक किआ कार वर्कशॉप तक चार लेन की अवैध पार्किंग की जा रही है। अवैध पार्किंग के कारण यहाँ घंटो जाम की स्थिति बनी रहती है।
वहीँ, अनेकों फैक्ट्री मालिकों ने पार्किंग शुल्क बचाने के लिए फैक्ट्री की बैक गली में ही पार्किंग बना दी है। बता दें कि ओखला फेज-1 A-232 के बैक लेन में सैकड़ों की तादाद में मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों को पार्किंग किया जाता है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हर फैक्ट्री की बैक लेन आपातकालीन स्थिति में दमकल वाहन के लिए होती है, इन बैक गलियों में पार्किंग नहीं होनी चाहिए। बैक गली में अवैध पार्किंग की जाती है तो आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाएगी। इसलिए तुरंत प्रभाव से फैक्ट्री मालिक पर कार्यवाही होनी चाहिए।
#SwatantraPrabhat #NewDelhiNews #RoadSafety #FireSafety #PublicSafety #IndustrialSafety #TrafficJam #दिल्लीसमाचार #EmergencyServices #FireBrigade \#DelhiNews #OkhlaIndustrialArea #OkhlaPhase1 #IllegalParking #Encroachment #DelhiFireDepartment #FootpathEncroachment #ओखलाऔद्योगिकक्षेत्र #अवैधपार्किंग #दमकलविभाग #अग्निसुरक्षा #आपातकालीनसेवा #सड़कअतिक्रमण #ट्रैफिकजाम #फैक्ट्रीसुरक्षा


Comments