बाइक से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत, पति के साथ बिठूर दर्शन कर लौट रही थी, हादसे में पति बाल-बाल बचा
सोमवार दोपहर उन्नाव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिठूर दर्शन कर पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला की रास्ते में बाइक से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद पति उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचा,
उन्नाव। सोमवार दोपहर उन्नाव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिठूर दर्शन कर पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला की रास्ते में बाइक से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद पति उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रास्ते में अचानक बाइक से गिरी महिला
मृतका की पहचान अचलगंज थाना क्षेत्र के आटा बंथर गांव निवासी सावित्री (42) पत्नी रामसरन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सावित्री सोमवार को अपने पति के साथ बाइक से बिठूर दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद दोनों घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे रास्ते में सावित्री अचानक बाइक से नीचे गिर गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति रामसरन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे रामसरन को चोट नहीं आई।
बेटी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सावित्री की मौत से परिवार में मातम छा गया। उनकी एक बेटी है। मां की मौत से बेटी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका का गांव जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बताया गया है। महिला किन परिस्थितियों में बाइक से गिरीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
#HindiNews #LocalNews #उत्तरप्रदेशसमाचार #UttarPradeshNews #LatestNews #AccidentNews #RoadAccident #सड़कहादसा #दर्दनाकहादसा #UnnaoNews #BikeAccident #उन्नावसमाचार #UnnaoAccident #उन्नावहादसा #महिलाकीमौत #बाइकहादसा #Achalganj #अचलगंज #BithoorDarshan #बिठूरदर्शन #SavitriDeathNews #UnnaoBreakingNews #जिलाअस्पतालउन्नाव #CrimeAndAccidentNews #SwatantraPrabhat Convert to PDF


Comments