नवरात्र के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया

आमजनमानस से त्यौहारों को मिलजुलकर सौहार्दपूर्वक मनाने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई

Abhinav Shukla Picture
Published On

 शुकुल बाजार अमेठी ।
 
पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना के निकट पर्यवेक्षण में त्यौहार शारदीय नवरात्र, दशहरा आदि के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं/बालिकाओं एवं आमजनमानस में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से  थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा कस्बा बाजार शुक्ल, ग्राम मोहना, जैनबगंज, ऊंचगांवस साईंगंज, कुन्दनपुर में मिश्रित आबादी वाली क्षेत्रों में व अन्य दूरदराज के क्षेत्रों में  में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा आमजनमानस से त्यौहारों को आपस में मिलजुलकर सौहार्दपूर्वक मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने, अफवाहों को फैलाने/फैलने से रोकने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/अपुष्ट खबर प्राप्त होने पर बिना पुष्टि के प्रसारित न करने की अपील की गई तथा कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत स्थानीय पुलिस व यूपी-112 पर सूचित करने की अपील की गई ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें