प्रयागराज: रेलवे स्टेशन से लापता 21 वर्षीय युवक का तालाब में मिला शव

मेजा थाना क्षेत्र के अमिलिया कला, उसवा गांव निवासी 21 वर्षीय कुमार गौरव उर्फ राज का शव सोमवार को हंडिया क्षेत्र के एक तालाब में मिला।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो प्रयागराज ।
 
 
मेजा थाना क्षेत्र के अमिलिया कला, उसवा गांव निवासी 21 वर्षीय कुमार गौरव उर्फ राज का शव सोमवार को हंडिया क्षेत्र के एक तालाब में मिला। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुमार गौरव लखनऊ में पढ़ाई करता था। वह 10 अक्टूबर को शाम करीब चार बजे प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और गुमशुदगी से संबंधित पोस्टर भी जारी किए।
 
सोमवार को हंडिया पुलिस को एक तालाब में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से कमरे की चाबी और मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद शव की पहचान कुमार गौरव उर्फ राज के रूप में हुई।
 
मृतक के पिता कुंताल कुमार ने बेटे की मौत को लेकर संदेह जताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें