जन आरोग्य मेले में 194 मरीजों का हुआ उपचार

रविवार को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 104 मरीजों ने पहुंचकर अपना उपचार कराया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
 
रविवार को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 104 मरीजों ने पहुंचकर अपना उपचार कराया।  मौसम बदलते हुए सुबह में ठंडक इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सक डा. एहतिशाम अहमद ने मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी।
 
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ोरा कठौतिया रामनाथ में 90 मरीज आए। जिससे जन आरोग्य मेले में महिलाओं ,बच्चों को बूढ़े व नौजवान सभी को बताया गया कि  मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी और  सुबह में घूमने का प्रयास करें। मरीजों को जांच कर मेले में पहुंचे मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई। 
इस दौरान डाक्टर इश्तियाक अहमद, राहुल कुमार,
 
फार्मासिस्ट राकेश चौधरी, त्रिशूल चतुर्वेदी,धीरज राय , राजू समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें