धूमधाम से निकला करण घोड़ा जुलूस, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

नैनी में सोमवार को श्री रामलीला कमेटी चीनी मिल की ओर से करण घोड़ा जुलूस धूमधाम से निकाला गया। चीनी मिल रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक आकर्षक चौकियां शामिल रहीं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी, प्रयागराज ।
 
नैनी में सोमवार को श्री रामलीला कमेटी चीनी मिल की ओर से करण घोड़ा जुलूस धूमधाम से निकाला गया। चीनी मिल रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक आकर्षक चौकियां शामिल रहीं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
 
जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर नैनी के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और चौकियों की सराहना की।
 
करण घोड़ा जुलूस रामलीला कमेटी चीनी मिल नैनी के मैदान से शुरू हुआ। इसके बाद मलहरा फाटक, नैनी रेलवे स्टेशन, हनुमान नगर, मेवालाल की बगिया तिराहा, न्यू सब्जी मंडी, शंकर ढाल और नैनी बाजार होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।
 
शोभायात्रा में शामिल आकर्षक चौकियों पर कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। रास्ते में मौजूद लोगों ने प्रस्तुतियों का आनंद लिया और धार्मिक नारों और उत्साह के बीच जुलूस आगे बढ़ता रहा।
 
 
शोभायात्रा में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनय जायसवाल, महामंत्री राहुल जायसवाल पत्रकार , सुरेश तिवारी, सलाहकार सुनील यादव, डॉ. पवन जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, अंकित कनौजिया, संदीप कनौजिया, शानू कुरैशी, कैफे सुल्तान त्रिभुवन चौरसिया, और दशरथ जायसवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments