शक्तिपीठ मां पल्टादेवी के दर्शन कर जिलाधिकारी ने भक्तों में बांटा प्रसाद
शोहरतगढ़ ब्लाक क्षेत्र के शक्तिपीठ मां पल्टादेवी के दरबार में भक्तों ने सोमवार को माथा टेक विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
शोहरतगढ़ ब्लाक क्षेत्र के शक्तिपीठ मां पल्टादेवी के दरबार में भक्तों ने सोमवार को माथा टेक विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। जिलाधिकारी शिवशरनप्पा जी एन ने बीडीओ व अधिकारियों के साथ भक्तों में प्रसाद वितरित कर लोककल्याण , सुख, शांति, समृद्धि की कामना की।
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहा।इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा भक्तजनों ने किया। शोहरतगढ़ के श्रीराम जानकी मंदिर पुजारी पंडित सत्य प्रकाश शुक्ला ने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी को तपस्या, त्याग, संयम और अनुशासन की देवी माना जाता है। उनके एक हाथ में जप की माला और दूसरे हाथ में कमंडल होता है। माता को सफेद या पीले रंग के वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। भोग के रूप में माता को चीनी, मिश्री या पंचामृत का भोग लगाया जाता है। मां दुर्गा की आराधना, पूजा से भक्तों की मुराद पूरी होती है।
#सिद्धार्थनगर #DistrictMagistrate #Shohratgarh #SwatantraPrabhat #HinduFestival #UttarPradeshNews #HinduTradition #Spirituality #TempleNews #DurgaPuja #Navratri2026 #ShardiyaNavratri #शारदीयनवरात्रि #ReligiousCelebration \#Siddharthnagar #MaaPaltadevi #MaaBrahmacharini #DMShivsharanappa #PrasadDistribution #NavratriDay2 #Devotees #DivineBlessings #PeaceAndProsperity #मांब्रह्मचारिणी #मांपल्टादेवी


Comments