फीचर्ड
राजनीति
परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू
पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी
पटियाला- अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अनुप्रिता जौहल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सितंबर 2026 की परीक्षाओं को सुचारू ढंग से करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।
आदेशों के अनुसार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा की सितंबर 2026 की परीक्षाएं 1 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक बोर्ड द्वारा स्थापित परीक्षा केंद्रों में करवाई जा रही हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी लगाई गई है।
ये आदेश 7 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि यदि जिले में कोई भी व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार तत्काल कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
swatantra prabhat कानूनी कार्रवाई परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था परीक्षा केंद्र सुरक्षा Patiala News Patiala Administration जिला मजिस्ट्रेट आदेश पटियाला परीक्षा केंद्र धारा 163 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिबंध September 2026 Exams Punjab School Education Board PSEB Exams दसवीं बोर्ड परीक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा धारा 163 BNSS भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता परीक्षा केंद्रों के आसपास पाबंदी पांच या अधिक लोगों पर रोक परीक्षा प्रशासन अनुप्रिता जौहल Punjab Education News Board Exams 2026 September Board Exams


Comments