सिद्धार्थनगर में भूमि विवाद में  गोली मारकर अधेड़ की हत्या, तीन हिरासत में

हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल
 
 
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 सिद्धार्थनगर।
 
सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ले में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद गोली चल गई। गोली लगने से  रामशंकर (45) पुत्र कांशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी पक्ष के तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुटी है।
 
जगदीशपुर मोहल्ला निवासी रामशंकर का अपने पड़ोसी अतुल दुबे और देवेश धर दुबे से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी जमीन के प्रकरण को लेकर न्यायालय में भी मामला लंबित बताया जा रहा है। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवादित भूमि को लेकर कहासुनी होने लगी।
 
सिद्धार्थनगर में भूमि विवाद में  गोली मारकर अधेड़ की हत्या, तीन हिरासत में
 
इसी दौरान अतुल दुबे की ओर से किसी व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली रामशंकर के सीने में लगी। गंभीर रूप से घायल रामशंकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली चलने की आवाज और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।  घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके  पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने पड़ोसी पक्ष के तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। उनसे घटना और गोली चलाने वाले व्यक्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
 
 इस मामले में सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले में अतुल दुबे पक्ष से जुड़े तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य शूटर की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मृतक के परिजनों की ओर से मिले तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments