नवीनतम
भारत
चार शवों को नदी से निकालने वाले एसएसबी अधिकारी अरुण कुमार पांडेय सम्मानित
नेपाल की बाढ़ में राहत-बचाव अभियान का किया नेतृत्व, चार शवों को कराया बरामद
प्रतापगढ़। पट्टी क्षेत्र के जलालपुर उड़ै़याडीह निवासी अरुण कुमार पांडेय ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय भूमिका निभाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर राहत एवं बचाव अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने वाले एसएसबी की 22वीं वाहिनी के निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उनके नेतृत्व में एसएसबी की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने बाढ़ प्रभावित गंडक नदी क्षेत्र में अभियान चलाकर चार शवों को बरामद किया।निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय के निर्देशन में जवानों ने संवेदनशील नदी क्षेत्रों में अभियान चलाया और प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी बनाए रखी।
बचाव अभियान के दौरान चार शवों को नदी क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित बाहर लाया गया।गंडक नदी और आसपास के संवेदनशील इलाकों पर दूरबीन के जरिए निगरानी रखी जा रही है।अरुण कुमार पांडेय के कार्य की सराहना करते हुए अधिकारियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए बल पूरी तरह मुस्तैद है।


Comments