खेल मैदान के जमीन पर बना अवैध मदरसा पर चला प्रशासन बुलडोजर,  जमींदोज़

मस्जिद का शेष हिस्सा निजी भूमि पर स्थित होने के कारण कार्रवाई से बाहर रखा गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बांसी (सिद्धार्थनगर)।  पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा रामलाल में खेल  मैदान की जमीन पर संचालित हो रहे अवैध मदरसा के खिलाफ मंगलवार भोर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। डुमरियागंज तहसील व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में छह बुलडोजरों से मदरसा अरबिया जियाउन उलूम को करीब चार घंटे में ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई सुबह पांच बजे शुरू हुई और नौ बजे तक चली। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
 
खेल मैदान के जमीन पर बना अवैध मदरसा पर चला प्रशासन बुलडोजर,  जमींदोज़
 
बताया जाता है कि पथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरा रामलाल के गाटा संख्या 1028 में मदरसा संचालित था, जिसका कुछ हिस्सा मस्जिद के रूप में भी इस्तेमाल हो रहा था। मस्जिद का शेष हिस्सा निजी भूमि पर स्थित होने के कारण कार्रवाई से बाहर रखा गया
 
मामला वर्ष 2023 में दर्ज सरकार बनाम मदरसा प्रबंधक अब्दुल सलाम से संबंधित है। तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किए जाने के बाद मदरसा पक्ष ने जिलाधिकारी के समक्ष अपील की थी। जिलाधिकारी द्वारा अपील खारिज किए जाने के बाद प्रशासन ने आदेश के अनुपालन में मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
 
मदरसा पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि बिना उनकी बात सुने व नोटिस दिए बिना कार्रवाई की गई, जिससे वह आहत हैं। वहीं, प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूर्व में पारित आदेश के अनुपालन में की गई है। उपजिलाधिकारी डुमरियागंज विवेकानंद मिश्र ने बताया कि अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें