निगोहां में फर्जी दस्तावेज के सहारे पैतृक मकान हड़पने का आरोप

........कर्ज की रकम चुकाने के बाद भी मकान पर दावा करने का आरोप, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में कर्ज के लेनदेन के बाद कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कर पैतृक मकान पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित राज कुमार ने पड़ोसी महिला और उसके परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज और मकान खाली कर गांव छोड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया है। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

राज कुमार के मुताबिक, वर्ष 2024 में बेटे के इलाज के लिए उन्होंने पड़ोसी माधुरी देवी से 30 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में उन्होंने अपना खेत सुरक्षा के तौर पर गिरवी रखा था। पीड़ित का दावा है कि वर्ष 2025 में उन्होंने पूरी रकम वापस कर हिसाब चुकता कर दिया। आरोप है कि इसके बावजूद माधुरी देवी ने एक स्टाम्प पेपर के आधार पर उनके पैतृक मकान पर दावा कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, मकान को लेकर विवाद फिलहाल सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद विपक्षी पक्ष मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। राज कुमार ने स्थानीय पुलिस पर भी विपक्षी पक्ष के प्रभाव में एकतरफा कार्रवाई करने और मकान खाली करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

राज कुमार का आरोप है कि दो अगस्त को माधुरी देवी, उनके पति रमेश और बेटे सूरज उनके घर में घुस आए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई। पत्नी के बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी हाथापाई की गई। आरोपियों ने मकान खाली कर गांव छोड़ने की धमकी भी दी।

लाठी-डंडों और लोहे के कड़े से हमला, बचाने पहुंची महिलाओं से भी अभद्रता Read More लाठी-डंडों और लोहे के कड़े से हमला, बचाने पहुंची महिलाओं से भी अभद्रता

पीड़ित ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, कथित जालसाजी और मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करने तथा पैतृक मकान को अवैध कब्जे से सुरक्षित कराने की मांग की है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Read More गैर पंजीकृत ब्रांड की अगरबत्ती का भंडारण मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई- जिला कृषि रक्षा अधिकारी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें