नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय बोले : भाजपा के दबाव में मदरसा गिराया गया : सपा प्रदर्शन करेगी
भाजपा नेताओं के हाथ की कठपुतली बना हुआ है ।
सिद्धार्थनगर । डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव में अरबिया जियाउल उलूम मदरसा को जिला प्रशासन के द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को पूरी तरह से अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक बताया तथा देश और संविधान के लिए घातक है ।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिपरा रामलाल का यह मदरसा आजादी के पूर्व 1936 में कायम हुआ और इसका पुनः निर्माण 1968 मैं किया गया और गाटा संख्या 824 में 12 वीसा अपनी निजी जमीन में मदरसा और मस्जिद बनाया गया और इसका रजिस्ट्रेशन 1997 मैं हुआ 2015-16 में उक्त गांव की चकबंदी पूर्ण होने पर कागज में हेराफेरी हुआ और मदरसा की कुछ भूमि को खेल का मैदान दर्ज कर दिया गया जिसका मुकदमा सीओ चकबंदी के यहां लंबित है, मदरसा में लगभग 500 बच्चे अध्ययनरत थे उक्त मदरसा अपने निजी जमीन में बनाया गया था स्कूल और मस्जिद को राजनीतिक दवा में गिराया गया डुमरियागंज में लोकतंत्र की कोई धारा लागू नहीं होती प्रशासन पूरी तरह से भाजपा नेताओं के हाथ की कठपुतली बना हुआ है ।
डीएम ने चुपके से मुकदमे की फाइल को खारिज किया और जानबूझकर सत्ता के दबाव में इस मदरसा को गिराया और विवाद को बढ़ाने के लिए भाजपा के दबाव में जिला प्रशासन ने यह कार्य किया, भाजपा सरकार और प्रशासन का यह कृत घोर निंदनीय है और संविधान और लोकतंत्र के लिए घातक है, हमारी मांग है कि उक्त मस्जिद और मदरसा को गिराने में जितने भी अधिकारी कर्मचारी संलिप्त हैं जांच कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर करवाई किया जाए!
इस दौरान जिलाध्यक्ष लालजी यादव, विधायक सैयदा खातून,प्रदेश सचिव बेचई, सदस्य प्रदेश कार्य समिति कमाल अहमद खान, मोहम्मद जमील सिद्दीकी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, फिरोज आलम ,पारसनाथ विश्वकर्मा, बहरइची प्रसाद प्रेमी ,विजय चौधरी, मोहम्मद जफर ,रियाज अहमद ,एजाज अहमद, गुलजार अहमद आदि उपस्थित रहे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात Siddharthnagar Samajwadi party political controversy siddharthnagar news Uttar Pradesh Politics Administrative Action local politics Mata Prasad Pandey SP Protest Domariyaganj BJP pressure allegation Madrasa demolition Arabia Zia Ul Uloom Pipra Ramlal madrasa controversy constitutional issue opposition leader


Comments