नवीनतम
फीचर्ड
भारत
वृक्षारोपण की शत प्रतिशत जियो टैगिंग पूर्ण करने के दिए निर्देश,।
गंगा एवं सहायक नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने पर जोर।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एवं प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार यादव और मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के तत्वावधान में मंगलवार को संगम सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई
जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने गंगा एवं सहायक नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक मे कहा कि किसी भी स्थिति में प्रदूषित पानी गंगा तथा उसकी सहायक नदियों में नहीं जाना चाहिए। इसके लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नदी में गिरने वाले सभी नालों की शीघ्र पहचान कर उनकी टैपिंग सुनिश्चित की जाए।
बैठक में राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली के आदेशों के अनुपालन में जनपद प्रयागराज हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस अवसर पर वायु गुणवत्ता सुधार हेतु संचालित विभिन्न कार्य योजनाओं, वायु गुणवत्ता निगरानी, जन-जागरूकता कार्यक्रमों, हरित क्षेत्र विस्तार एवं प्रदूषण नियंत्रण संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
prayagraj swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता environmental protection chief development officer मुख्य विकास अधिकारी Air Quality pollution control Public Awareness नदी संरक्षण River Conservation जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा वायु गुणवत्ता प्रदूषण नियंत्रण हर्षिका सिंह हरित क्षेत्र National Green Tribunal NGT राष्ट्रीय हरित अधिकरण Harshika Singh Ganga Conservation District Magistrate Manish Kumar Verma Arvind Kumar Yadav वृक्षारोपण समिति Tree Plantation Committee जिला गंगा सुरक्षा समिति District Ganga Protection Committee पर्यावरण समिति Environment Committee गंगा संरक्षण गंगा प्रदूषण Ganga Pollution राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम National Clean Air Programme NCAP नाला टैपिंग Drain Tapping Green Area प्रभागीय वनाधिकारी Divisional Forest Officer अरविंद कुमार यादव


Comments