फीचर्ड
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई।
कांग्रेस पार्टी कार्यालय कॉटन मिल्स तिराहे पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्व0 राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जिसमें वक्ताओं ने राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी,प्रयागराज ।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक कंप्यूटर युग के जनक थे उन्होंने देश को तकनीकी विकास को नई दिशा दी। साथ ही वे ग़रीबों, दलितों और महिलाओं के हितैषी नेता थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया
।कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करके गोष्ठी का भी आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष नयन कुमार कुशवाहा और संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम में सर्वश्री नयन कुमार कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, विनोद जैकब, राजकुमार कुशवाहा, मुन्ना जाफरी, इंजिनियर विजय कुमार कुशवाहा, सुधीर कुमारआदि लोग शामिल रहें।
prayagraj congress prayagraj news congress party rajiv gandhi uttar pradesh news women empowerment Indian National Congress Naini political news Congress Leaders Social Welfare Rajiv Gandhi Jayanti Rajiv Gandhi Memorial former Prime Minister Bharat Ratna technology development computer revolution Dalit welfare Nayan Kumar Kushwaha Rakesh Srivastava Vinod Jacob Raj Kumar Kushwaha Munna Jafri Vijay Kumar Kushwaha Sudhir Kumar Congress Uttar Pradesh Congress event


Comments