अपराधियों के सत्यापन में तेजी लाएं, गतिविधियों पर रखें नजर : डीसीपी
........यक्ष एप से अधिक से अधिक अपराधियों का सत्यापन कराने के निर्देश, संवेदनशील मामलों में सूचना मिलते ही कार्रवाई पर जोर
लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ की ओर से 18 अगस्त को प्रस्तावित अपराध गोष्ठी के मद्देनजर मंगलवार को डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने गूगल मीट के माध्यम से पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, सभी एसीपी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और बीट प्रभारी शामिल हुए।
समीक्षा के दौरान डीसीपी ने चोरी, लूट और नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों का अधिक से अधिक सत्यापन यक्ष एप के माध्यम से कराने और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा। अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं को तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के साथ ही क्राइम प्रिवेंशन और क्राइम डिटेक्शन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
संवेदनशील मामलों में तत्काल लें संज्ञान
डीसीपी ने हिंदू-मुस्लिम समेत अन्य संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। लंबित आपराधिक गतिविधियों और मामलों में भी गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा गया।
=महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर जोर
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने और साइबर शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
डीसीपी ने आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण, बीट सूचनाओं का प्रभावी संकलन व सत्यापन तथा बीट पुलिसिंग को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कानून-व्यवस्था की ड्यूटी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्कता, अनुशासन और टीम भावना के साथ काम करने को कहा। बैठक में अपराधों की रोकथाम, शीघ्र अनावरण और कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
swatantra prabhat मिशन शक्ति कानून व्यवस्था महिला सुरक्षा अपराध नियंत्रण Crime Prevention साइबर अपराध जागरूकता संवेदनशील मामलों में कार्रवाई Lucknow Police News डीसीपी दक्षिणी DCP South Lucknow लखनऊ पुलिस समीक्षा बैठक अपराधियों का सत्यापन यक्ष एप सत्यापन चोरी लूट नकबजनी अपराधियों की निगरानी क्राइम प्रिवेंशन क्राइम डिटेक्शन बीट पुलिसिंग IGRS शिकायत निस्तारण


Comments