निकली कलश यात्रा,108 कन्याओं ने किया 12 ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक

जयकारे से गुंजायमान रहा समूचा कार्यक्रम स्थल

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर प्रांगण में 12 ज्योतिर्लिंग पर 108 कन्याओं द्वारा जलाभिषेक किया गया। तियरा ब्रह्मबाबा मंदिर स्थित तालाब से कलश में जल लेकर डीजे की धुन पर नाचते हुए 108 कन्याओं के साथ ही शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों ने खूब जयकारे लगाया। आचार्य अमरेश मिश्र, एवं दशरथ शुक्ला द्वारा रुद्राभिषेक पूजन कराया गया। आरती पूजन के दौरान समूचा स्थल जयकारों से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह भर आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक पूजन व आरती कराया जा रहा है। यह रुद्राभिषेक कार्यक्रम 28 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि तियरा ब्रह्मबाबा मंदिर स्थित तालाब से 108 कन्याओं द्वारा कलश में जल भरकर एवं शिव शक्ति महिला मंडल व भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों द्वारा डीजे की धुन पर नाचते हुए खूब जयकारे लगाए गए।

लोवर पीसीएस के 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने उठाया नारायण फ़ाउंडेशन की सुविधा का लाभ Read More लोवर पीसीएस के 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने उठाया नारायण फ़ाउंडेशन की सुविधा का लाभ

इस दौरान 6 महिलाओं ने तलवार लेकर प्रदर्शन किया। समूचा रास्ता जयकारे से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भिखारी बाबा ने रुद्राभिषेक में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है। 

Read More बर्डपुर - कपिलवस्तु मार्ग पर बाइक की टक्कर से महिला की मौत

कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, अजय सिंह, किरन मोदनवाल, उर्मिला केशरी, लीलावती, प्रियंका गुप्ता, राजपति, राधिका केशरी, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, प्रहलाद, रामरक्षा, राजेंद्र महाराज, रामखेलावन, परमानंद, रमेश कुमार, कालो देवी, विमला देवी, मीरा, रितु यादव, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।

जनपद में चीनी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर डीएम ने दिए निर्देश Read More जनपद में चीनी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें