सपा के संविधान बचाओ’ पीडीए जन पंचायत में निशाने पर रही भाजपा
बस्ती जिले में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में ‘संविधान बचाओ’ पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया।
बस्ती। बस्ती जिले में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में ‘संविधान बचाओ’ पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संजय विद्यार्थी सविता ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की मौजूदा सरकार किसान, नौजवान और महिला विरोधी है। कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है और हर तरफ अव्यवस्था का माहौल है। सपा नेता ने दावा किया कि किसान खाद और बीज के लिए परेशान हैं, जबकि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहा कि सपा सरकार बनने पर पुनः जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा।
संजय विद्यार्थी सविता ने भाजपा सरकार पर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियों को मिलने वाले आरक्षण के साथ भी अन्याय किया जा रहा है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्ग के अधिकारों पर लगातार हमला किया जा रहा है और उन्हें सरकारी नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो किसानों, नौजवानों और महिलाओं के हितों के लिए लगातार आवाज उठाती रही है।संविधान बचाओ’ पीडीए जन पंचायत की अध्यक्षता करते हुये विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जिससे कि वर्तमान सरकार में बन्द हुए जनकल्याणकारी योजनाएं पुनः शुरू हो सके और इसका सीधा लाभ एक बार फिर छात्रों को कन्या विद्याधन, लैपटॉप, साईकिल, छात्रवृति आदि के रूप में मिल सके। इतना हीं नहीं सपा सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार एवं सरकारी नौकरी देने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जायेगा। कहा कि सपा के नीति, कार्यक्रम को कार्यकर्ता जनता तक ले जाय ।
पीडीए जन पंचायत को विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, अभिषेक शर्मा, सोनू शर्मा, रामतौल शर्मा, संजय शर्मा, व्यासमणि शर्मा, जे.पी. शर्मा, प्रेमचन्द्र शर्मा, रमेश शर्मा, चन्द्रभान शर्मा,रक्षाराम शर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार के लगभग दस वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन जिले में एक भी बड़े उद्योग नहीं लगाए जा सके हैं,ं बेरोजगारी मंहगाई चरम पर है, सरकार योजनाओं के नाम पर बजट की घोषणा तो करती है, लेकिन वह पैसा जमीन पर दिखाई नहीं देता है। सपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता, पदाधिकारी 2027 में यूपी में सपा की मजबूत सरकार बनाने के लिये पूरी ताकत से जुट जाय। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
‘संविधान बचाओ’ पीडीए जन पंचायत में मुख्य रूप से मो. स्वाले, राजाराम यादव, मो. सलीम, गीता भारती, रणजीत यादव रिन्टू, रहमान सिद्दीकी, अजय यादव, अरविन्द यादव, रन बहादुर यादव, अरविन्द सोनकर, युनूस आलम, अजीत सिंह, रितेश यादव, जे.पी. नन्द, रामचन्दर शर्मा, चन्द्रभान शर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा, बब्लू शर्मा, जयराम शर्मा, सुभाष ठाकुर, संदीप शर्मा, पिन्टू शर्मा, राजेश शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, अभिनन्दन शर्मा, पंकज शर्मा, महेश शर्मा, राजू शर्मा, रामनरायन शर्मा, मधुबाला शर्मा, रामानन्द शर्मा, सन्तराम शर्मा, रामनरायन शर्मा, रामसागर शर्मा के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
uttar pradesh akhilesh yadav breaking news hindi news Basti SP basti news local news uttar pradesh news Samajwadi party pda BJP government Inflation Reservation Uttar Pradesh Politics Women Rights Farmers Issues Youth Employment SP Leaders SP Workers political news 2027 Uttar Pradesh Elections Basti Politics Unemployment Dalit Rights Social Welfare Schemes Basti Samajwadi Party Mahendra Nath Yadav Sanjay Vidyarthi Savita Constitution Bachao PDA Jan Panchayat Constitution Protection OBC Rights Minority Rights


Comments