मानदेय वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा कार्ड से रसोइया सम्मानित
प्रधानमंत्री पोषण योजनान्तर्गत रसोईयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
प्रधानमंत्री पोषण योजनान्तर्गत रसोईयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ लोहिया कलाभवन में देखा गया। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या को बुके देकर स्वागत किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आप लोगों को उपहार दिया गया है। रसोईयों को इलाज के लिए 05 लाख तक निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया गया है। स्कूलों में बच्चों को भोजन बनाने हेतु ड्रेस में रू0 500 प्रतिवर्ष की वृद्धि की गयी है। इसके साथ मानदेय में 1000 की वृद्धि की गयी है। रू0 2 लाख तक दुर्घटना योजना का लाभ दिया जायेगा। जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज सभी विधानसभा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विधायक शोहरतगढ़ ने सभी को बधाई दिया।
जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन से पूर्व रसोईयों को 4 उपहार दिया गया है। 1000 की मानदेय में वृद्धि की कर रसोईयों का सम्मान बढ़ाया है। सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी का मानदेय बढ़ाया गया है। इसके साथ ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जायेगा।
विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने 05-05 रसोईयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड, ड्रेस वितरण, प्रतीकात्मक चेक, एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु 05 रसोईयों को सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं अन्य सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार ने सभी रसोइयों को बधाई देते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करने का आवाहन किया। इस अवसर पर संबधित खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक,शिक्षक, रसोईया आदि उपस्थित रहे।
yogi adityanath cm yogi swatantra prabhat education news uttar pradesh news Basic education department women empowerment siddharthnagar news mid day meal government scheme Shivsharanappa GN Shohratgarh News Siddharthnagar Local News Vinay Verma Medical Insurance Cashless Healthcare Deepak Maurya Balram Singh PM Poshan Yojana Honor Ceremony Cashless Medical Card Rasoia Samman Samaroh Rasoia Workers School Kitchen Workers


Comments