छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर सहयोग समिति ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

नगर पालिका बांसी और आसपास के क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं, गौवंश व सांड़ों की बढ़ती समस्या को लेकर सहयोग समिति बांसी के सदस्यों ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी बांसी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
 
बांसी (सिद्धार्थनगर)। नगर पालिका बांसी और आसपास के क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं, गौवंश व सांड़ों की बढ़ती समस्या को लेकर सहयोग समिति बांसी के सदस्यों ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी बांसी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
 
ज्ञापन में कहा गया कि नगर की सड़कों पर बड़ी संख्या में छुट्टा पशु घूम रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। राहगीरों, विद्यार्थियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं ठेला व छोटे व्यवसाय करने वालों को भी छुट्टा पशुओं के कारण नुकसान और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 
मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम बांसी ने शीघ्र विशेष अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को निर्धारित गो-आश्रय स्थलों तक पहुंचाने तथा प्रमुख मार्गों को अवरोध मुक्त कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बांसी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
 
इस दौरान समाजसेवी प्रमोद कुमार, शुभम सोनी, धीरज रावत, अनिल मौर्य, शरद सोनी, धर्मेंद्र कुमार, मनीष वर्मा सहित सहयोग परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें