सिरसोती में जलभराव से ग्रामीण परेशान, तहसीलदार ने किया मौके का निरीक्षण

एनटीपीसी को तत्काल ड्रेनेज दुरुस्त कराने के निर्देश, जेसीबी लगाकर जलनिकासी सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर /सोनभद्र-

सिरसोती क्षेत्र में भारी बारिश के बाद घरों में हुए जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने प्रभावित क्षेत्र का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जलभराव की स्थिति और जलनिकासी में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली।

IMG-20260821-WA0092

अजगरा महोत्सव में दिखेगा संस्कृति और आधुनिक जनसंवाद का संगम-डीएम Read More अजगरा महोत्सव में दिखेगा संस्कृति और आधुनिक जनसंवाद का संगम-डीएम

निरीक्षण के दौरान एनटीपीसी रिहंद के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि नाली की मरम्मत नहीं होने तथा नाली के आसपास राख पाटे जाने के कारण बारिश के पानी की निकासी बाधित हो रही है। जलनिकासी बाधित होने से पानी सदानंद के घर एवं कपड़े की दुकान, उमेश केवट के घर और अनिल भारती के घर में घुस गया।

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), भदोही द्वारा बाढ़ नियंत्रणकक्ष का औचक निरीक्षण Read More अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), भदोही द्वारा बाढ़ नियंत्रणकक्ष का औचक निरीक्षण

ग्रामीणों ने तहसीलदार से जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने एनटीपीसी अधिकारियों को तत्काल जेसीबी लगाकर ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त कराने और पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रालोद जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह से की मुलाकात। Read More रालोद जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह से की मुलाकात।

तहसीलदार के निर्देश के बाद एनटीपीसी अधिकारियों ने जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने की बात कही। ग्रामीणों को उम्मीद है कि ड्रेनेज व्यवस्था ठीक होने से बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से जल्द राहत मिलेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें