फीचर्ड
ओबरा में लगा गंदगी का अंबार, संबंधित अधिकारी बेखबर
ओबरा नगर पंचायत के सेक्टर 8 का मामला, सफाई कर्मी नदारद
ब्यूरो रिपोर्ट के साथ रीता की खास रिपोर्ट
ओबरा / सोनभद्र -
नगर पंचायत ओबरा के क्लब नंबर 4 के पीछे सेक्टर 8 में बना कचरा घर में कूड़ा कचरा अंबार लगा हुआ है जिससे वहाँ के रहवासियों का जीना हुआ दुश्वार। गौरतलब है कि जहाँ जनपद में संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है वहीं नगर पंचायत ओबरा में सफाई के नाम पर मूकदर्शक बना हुआ है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा कई महीनों से कचरा घर की कूड़ा कचरा नहीं हटाया जा रहा है और न ही नगर का कूड़ा वाहन ही जाती है जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है।
.jpg)
जिसके क्रम में शकुंतला देवी, पवन कुमार , शीला देवी खरवार आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। इस बावत् अधिशासी अधिकारी ओबरा से संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु संपर्क नहीं हो सका।


Comments