जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर परखा भोजन
बस्ती जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, रुधौली का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक, आवासीय, भोजन एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बस्ती। बस्ती जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, रुधौली का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक, आवासीय, भोजन एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय के कक्षों, छात्रावास, रसोईघर और कक्षाओं का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले विद्यार्थियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांची। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और स्वयं भोजन की गुणवत्ता परखी। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए
जिलाधिकारी ने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने रसोईघर सहित भोजन से जुड़े सभी स्थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा खाद्य सामग्री को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के रहने के कमरों और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलना जरूरी है। विद्यालय की कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थी पढ़ाई करते मिले। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित ध्यान देने तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को कहा। साथ ही विद्यालय परिसर, कक्षाओं और छात्रावास में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, इसलिए उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ परिसर और अच्छी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रुधौली अहमद फरीद खान, प्रधानाचार्या अमिता सक्सेना सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
swatantra prabhat education news basti news local news uttar pradesh news rudhauli education department mid day meal nutritious food school management Jawahar Navodaya Vidyalaya Basti Local News Basti district Student Welfare District Magistrate Basti quality education school inspection School Administration Kritika Jyotsna Student Development Cleanliness Student Facilities Food Quality Check Food Quality Check Hostel Inspection Hostel Inspection School Kitchen School Kitchen Residential School Residential School


Comments