जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, फरियादियों की शिकायतों का किया गया गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण

जनपद के समस्त थानों पर सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाना समाधान दिवस आयोजित कर जनसुनवाई की गई , शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिये निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शनिवार दिनांक 22.08.2026 को जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना अनपरा पर तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय द्वारा थाना शाहगंज पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर जनसुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी ने अमित अवस्थी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष Read More अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी ने अमित अवस्थी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त अनेक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी  की जयंती मनाई गई। Read More देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी  की जयंती मनाई गई।

विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए किए जाने पर बल दिया गया, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।थाना समाधान दिवस का विवरण- पूर्व से लंबित प्रार्थना पत्र-पुलिस विभाग : 08,राजस्व विभाग : 254

सीएचसी डीघ की बदहाली पर उठे सवाल, अधीक्षक लगातार रहे नदारद Read More सीएचसी डीघ की बदहाली पर उठे सवाल, अधीक्षक लगातार रहे नदारद

प्राप्त प्रार्थना पत्र- पुलिस विभाग : 08 (06 का मौके पर निस्तारण) राजस्व विभाग : 56 (78 का मौके पर निस्तारण) शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार