मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
मिशन शक्ति के तहत थाना शिवनगर डिंडई पुलिस की ओर से ग्राम डडवा कोदईजोत के परसौना में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर जागरूकता को लेकर जन चौपाल का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बांसी (सिद्धार्थनगर)।
मिशन शक्ति के तहत थाना शिवनगर डिंडई पुलिस की ओर से ग्राम डडवा कोदईजोत के परसौना में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर जागरूकता को लेकर जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मदरसे की छात्राओं और अध्यापिकाओं को महिला एवं बालिकाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक अयोध्या यादव और महिला आरक्षी आंचल यादव ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी दी। छात्राओं को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन,सहित 1076 , 108 , 1930 , 1098 , 102, 181 और 101 आदि सेवा के बारे में भी बताया गया।
swatantra prabhat uttar pradesh police uttar pradesh news jan chaupal women empowerment women safety siddharthnagar news government schemes Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana Women Awareness Cyber Security police awareness program women helpline 1090 cyber crime awareness Mission Shakti Kanya Sumangala Yojana Siddharthnagar Local News Bansi Siddharthnagar Emergency Helpline 112 Bansi News Shivnagar Dindai Police Women And Girls Safety Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Rani Lakshmibai Women And Child Fund Women Pension Scheme Cyber Crime Helpline 1930


Comments