जनपद के चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के दिये निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अगस्त महीने के तृतीय शनिवार को स्वंत्रता दिवस होने के वजह से आयोजित न होकर सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसील रावर्टसगंज में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी आदि ने 24 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस रावर्टसगंज में कुल 04 मामले निस्तारित हुए, बाकी 20 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।इस मौके पर तहसीलदार रावर्टसगंज, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

योगी सरकार की वंदन योजना से सोनभद्र के दो प्राचीन मंदिरों की बदलेगी तस्वीर Read More योगी सरकार की वंदन योजना से सोनभद्र के दो प्राचीन मंदिरों की बदलेगी तस्वीर

इसी क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके तहसीलदार ओबरा आदि ने 22 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 19 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

स्वाधीनता का गौरव तिरंगे को नमन, राष्ट्र के महानायकों को श्रद्धांजलि Read More स्वाधीनता का गौरव तिरंगे को नमन, राष्ट्र के महानायकों को श्रद्धांजलि

इसी क्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस दौरान उप जिलाधिकारी घोरावल ने प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल व तहसीलदार घोरावल आदि ने 15 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 02 मामले निस्तारित हुए, बाकी 13 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

उत्कृष्ट कार्य के लिए वनाधिकारी दिनेश कुमार चौरसिया सम्मानित Read More उत्कृष्ट कार्य के लिए वनाधिकारी दिनेश कुमार चौरसिया सम्मानित

इसी क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन उप जिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी, तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 दुद्धी व पिपरी आदि ने 47 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 07 मामलें निस्तारित किये गये और बाकी 40 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।  

चारों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल शिकायतें-108 प्राप्त हुयी, जिसमें से 16 शिकायतों का निस्तारण टीम भेजकर और मौके पर किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार