नारायणी फाउंडेशन द्वारा  धूमधाम से मनाया  स्वतंत्रता दिवस।

नारायणी फाउंडेशन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक एवं महासचिव सुशील कुमार दुबे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी, प्रयागराज। 
 
नारायणी फाउंडेशन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक एवं महासचिव सुशील कुमार दुबे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
 
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, सचिव मारुति नन्दन मिश्र, कोषाध्यक्ष बैजनाथ पांडेय, वरदान अग्रवाल, उमा मिश्रा, नंदिता मिश्रा, पंकज प्रसाद, नीलिमा मिश्रा एवं क्षमा अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश के विकास एवं राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार