बिस्कोमान में हो रही खाद की कालाबाजारीपर फूटा किसानों का गुस्सा

गोदाम में पर्याप्त खाद लेकिन वितरण किये हुए हैं बंद  

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

त्रिबेनीगंज खाद दुकानदार तो खाद दुकानदार ,सरकारी उपक्रम भी किसानों को लूटने में पीछे  नही है।खरीफ मौसम  के पिक आवर में धान की रोपनी के बीच बिस्कोमान में खाद वितरण में  अनियमितता और कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है।बिस्कोमान के  गोदाम में पर्याप्त मात्रा में इफको डीएपी, पोटाश और मिक्सचर खाद  के बावजूद किसानों को नहीं  दिए जाने से शनिवार को आक्रोशित किसानों ने केंद्र पर जमकर हंगामा किया। हद तो तब हो गई जब शुक्रवार को भी प्रबन्धक  बिना किसी पूर्व सूचना के केंद्र पूरी तरह बंद मिला, जिससे दूर-दराज से आए  किसान दिनभर कतार में खड़े होकर मायूस लौट गए।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए कृषि विभाग ने बिस्कोमान प्रबंधक से स्पष्टीकरण की मांग की है। 

​महँगे कीमत  पर बिक रही सरकारी खाद आक्रोशित किसानों का  आरोप है कि बिस्कोमान केंद्र के भीतर बिचौलियों का बोलबाला है। जो खाद सरकारी दर पर किसानों को मिलनी चाहिए, उसकी कालाबाजारी कर उसे बाजार की निजी दुकानों में ऊंचे दामों पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी आम किसानों को खाद खत्म होने का बहाना बनाकर भगा दिया जाता है।लेकिन कृषि विभाग कुम्भकर्ण की नींद सो रहा है। किसानों का आरोप है कि धान की रोपनी का पीक सीजन चल रहा है। इस समय खेतों में डीएपी  की सख्त जरूरत है। अगर समय पर खाद नहीं मिली तो खरीफ फसल की बर्बादी तय है, जिसका सीधा असर हमारी आजीविका पर पड़ेगा।

 ताला लटका देख भड़के अधिकारी

विकास के नए स्वरूप के साथ तैयार है फतेहपुर रेलवे स्टेशन Read More विकास के नए स्वरूप के साथ तैयार है फतेहपुर रेलवे स्टेशन

शुक्रवार को जब किसानों की कतार लंबी होने के बावजूद केंद्र नहीं खुला, तो औरलाहा निवासी सुमन कुमार, रंजीत कुमार, दिनेश कुमार सहित बभनगामा के किसानों ने इसकी लिखित शिकायत कृषि विभाग से की। शिकायत मिलते ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी  नीतीश कुमार और कृषि समन्वयक सुनील कुमार ने बिस्कोमान गोदाम व कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर ताला लटका मिला। बिना किसी सूचना के केंद्र बंद रखने को घोर लापरवाही मानते हुए अधिकारियों ने   बिस्कोमान मैनेजर से स्पष्टीकरण मांगा है।

मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप Read More मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप

​हंगामे के दौरान मौजूद किसानों ने जिला पदाधिकारी  और कृषि विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आक्रोश जताने वालों में पाथरागोरधे उत्तर पंचायत के बीबीलाल सरदार, मनीषा देवी (मिर्जवा), रीता देवी (महेश्वर), नागेश्वर मेहता व सुंदर साह (मैढ़ीया), अंशु कुमार (प्रतापुर), पारो देवी (पथरागोरधय), बीबी शाहिद (हरनाहा), डोमी यादव (मल्हन्मा), सदानंद राम (गोनहा), तरुण यादव (मूसहरणीया) और कलर सरदार (हेमंतगंज) समेत सैकड़ों किसान शामिल थे।

हजारीबाग ट्रिपल मर्डर: पीड़ित परिवार ने मंत्री इरफान अंसारी से लगाई न्याय की गुहार Read More हजारीबाग ट्रिपल मर्डर: पीड़ित परिवार ने मंत्री इरफान अंसारी से लगाई न्याय की गुहार

कहते हैं अधिकारी 

​किसानों की शिकायत पर  बिस्कोमान के कार्यालय और गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया, जो बंद पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए बिस्कोमान मैनेजर से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। किसानों के हक के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर वरीय अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। नीतीश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें