नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
झूंसी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ।
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी गंगापार प्रयागराज मंडल झूंसी के तत्वावधान में मंगलवार, 11 अगस्त को मंडल स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज।
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी गंगापार प्रयागराज मंडल झूंसी के तत्वावधान में मंगलवार, 11 अगस्त को मंडल स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने यात्रा में सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयघोष से झूंसी क्षेत्र का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बालाजी मंदिर से हुआ। यहां से यात्रा यादव चौराहा, लाल चौक, पुलिस बूथ और चश्मा घर होते हुए पुनः बालाजी मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।
यात्रा की अगुवाई भाजपा मंडल अध्यक्ष झूंसी रोहित कुमार निषाद पंकज ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजय मिश्रा बनकटा, भाजपा गंगापार प्रयागराज की जिला उपाध्यक्ष किरण त्रिवेदी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती अग्रवाल, नामित पार्षद एवं भाजपा नेता अरुण कुमार मिश्र पिंटू, जिला सह कार्यालय मंत्री प्रभाकर दुबे, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री प्रभाकर दुबे परेवाहा, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज ओझा, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजेंद्र शुक्ल, जिला मंत्री गुड़िया सिंह, महेंद्र प्रताप कुशवाहा, जिला सोशल मीडिया संयोजक किसान मोर्चा अजीत तिवारी, मंडल प्रभारी कुलदीप सोनी तथा मंडल प्रवासी दिनेश बहादुर सिंह समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष मोहित केसरवानी, संजय यादव, अवधेश सिंह चौहान, सुनीता उपाध्याय एवं नीलम गिरी ने सहभागिता की। मंडल महामंत्री पवन कुमार पाण्डेय और वीरेंद्र कुमार यादव सहित मंडल मंत्री अशोक भारतीय, रवि निषाद, नीलकमल निषाद, प्रीति तिवारी एवं सुनीता चौधरी भी यात्रा में शामिल रहे। मंडल कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, मंडल सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु द्विवेदी तथा मंडल आईटी संयोजक सौरभ त्रिपाठी की भी मौजूदगी रही।
यात्रा में विभिन्न शक्ति केंद्रों के संयोजक नीरज सोनी, अवधेश गिरी, कमलेश भारतीय, सुशील सरोज, विश्वेंद्र प्रताप कुशवाहा, दीपक केसरवानी, कृष्णा निषाद, ओमप्रकाश मिश्र, अभिषेक श्रीवास्तव, रेनू उपाध्याय, अजय भारतीय, आलोक भारतीय एवं कलेक्टर गिरी समेत कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी रही मौजूदगी
तिरंगा यात्रा मे प्रमोद जायसवाल, दिलीप निषाद, आरती कुशवाहा, विजय लक्ष्मी सिंह चंदेल, अनीता सिंह, रीतू त्रिपाठी, देवयंती सिंह, पिंकी मिश्रा, धर्मानंद पांडेय, तरुण मिश्र, अमित मिश्रा, आनंद तिवारी, गंगा राम, रामचंद्र, भरत सिंह, ताराशंकर उपाध्याय, अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष चौहान, दशरथ चौहान, उदय तिवारी, संदीप निषाद, नीलू निषाद, शुभम तिवारी, महेंद्र निषाद एवं विनय श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
prayagraj prayagraj news bjp local news uttar pradesh news tiranga yatra Independence day National unity Bharatiya Janata Party har ghar tiranga national flag political news Patriotism Rajendra Shukla Jhunsi Arun Kumar Mishra Tiranga Rally Ganga Par Prayagraj 80th Independence Day BJP Jhunsi Mandal Rohit Kumar Nishad Sanjay Mishra Kiran Trivedi Laxmikant Upadhyay Aarti Agarwal Pankaj Ojha Kuldeep Soni Dinesh Bahadur Singh India Independence Day


Comments